बगल के नीचे फोड़ा क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 16:36

बगल में गांठ (आर्मपिट लम्प) का कारण और बचाव के उपाय

बैक्‍टीर‍ियल या फंगल इंफेक्‍शन के कारण बगल में गांठ हो सकती है इसलिए समय पर इसका इलाज जरूरी है
बगल में या आर्मप‍िट में गांठ या आर्मप‍िट लम्‍प हो जाना वैसे तो एक कॉमन समस्‍या है पर ये गंभीर इंफेक्‍शन का रूप भी ले लेती है। कई बार फंगल या बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन के कारण बगल में गांठ हो जाती है या रेजर के इस्‍तेमाल से गांठ न‍िकल आती है। इस गांठ में पस भर जाता है ज‍िसके कारण आपको हाथ में दर्द भी हो सकता है। ये गांठ कुछ द‍िनों में ठीक हो जाती है पर अगर दोबारा आपको बगल में गांठ हो या कुछ द‍िनों बाद फ‍िर से गांठ बनने लगे तो आपको डॉक्‍टर को द‍िखाना चाह‍िए, ये क‍िसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। इस समस्‍या को दूर करने के लि‍ए डॉक्‍टर आपको एंटी-बैक्‍टीर‍ियल दवाएं दे सकते हैं, इसका इलाज खुद से न करें बल्‍क‍ि च‍िकित्‍सा मदद लें। इस व‍िषय पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा से बात की।


बगल में गांठ या आर्मपिट लम्प क्‍या होता है? (What is armpit lump)

आर्मप‍िट लम्‍प का मतलब होता है बगल या कांख में गांठ। नस, ब्‍लड वैसल और छोटे स्‍किन सैल्‍स को म‍िलाकर लम्‍प बनती है। वैसे तो ये क‍िसी भी स्‍थान पर हो सकती है पर बगल में होने वाली गांठ को आर्मप‍िट लम्‍प कहते हैं। आर्मप‍िट लम्‍प होने पर सूजन के कारण त्‍वचा लाल हो जाती है और स्‍क‍िन अंदर से फूली हुई नजर आती है।
आर्मपिट लम्प के लक्षण क्‍या हैं? (Symptoms of armpit lump)

अगर आपको कभी गांठ नहीं हुई है तो ये एक अच्‍छी खबर है। इसका मतलब है आप स्‍वस्‍थ्‍य हैं और अपने शरीर की साफ-सफाई का ध्‍यान रखते हैं पर अगर आपको बगल में कुछ महसूस हो रहा है तो कुछ लक्षणों से आप पता लगा सकते हैं क‍ि ये आर्मप‍िट लम्‍प या गांठ है या नहीं-

1. बगल या आर्मप‍िट वाले ह‍िस्‍से में सूजन होना।
2. आर्मप‍िट या बगल में दर्द होना।
3. बगल की स्‍किन के अंदर गोल, उभरा हुआ मांस महसूस होना।
4. आर्मप‍िट में गांठ होने पर कुछ लोगों को बुखार भी आता है।
5. आर्मप‍िट में लम्‍प होने गोल गांठ उभर आती है, ये गांठ छोटी या बड़ी हो सकती है।
6. आर्म‍िप‍िट में गांठ होने पर आपको दर्द के साथ जलन का अहसास भी हो सकता है।



आर्मपिट लम्प या बगल में गांठ क्‍यों हो जाती है? (Causes of armpit lump)

आर्मप‍िट या बगल में गांठ या लम्‍प होने के कई गंभीर कारण भी हो सकते हैं जैसे- ब्रेस्‍ट कैंसर, ल्‍यूकेम‍िया, लिंफोमा आद‍ि। हालांक‍ि ज्‍यादातर गांठ नुकसानदायक नहीं होती, ये बस स्‍क‍िन ट‍िशू के गलत तरीके से बढ़ने की वजह से हो जाता है। वहीं कुछ और भी कारण से बगल में गांठ हो जाती है जैसे-

1. बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन होने के कारण बगल में गांठ हो सकती है।
2. साफ-सफाई का ध्‍यान न रखने पर बगल में गांठ हो सकती है।
3. रेजर से वैक्‍स करने के बाद भी बगल में गांठ उभर सकती है।
4. स‍िस्‍ट हो जाने के कारण, पस बन जाता है जो बाद भी गांठ का रूप ले लेती है।
5. ड‍ि‍यो, साबुन आद‍ि से एलर्जी के कारण भी गांठ बन सकती है।
6. वायरल या फंगल इंफेक्‍शन के कारण आर्मप‍िट में गांठ बनने की समस्‍या हो सकती है।

आर्मपिट लम्प या गांठ का इलाज क्‍या है? (Treatment of armpit lump)


1. बगल में गांठ होने पर क्‍या करें? बगल में गांठ होने पर आप बर्फ की स‍िकाई कर सकते हैं या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।
2. आर्युवेद‍िक डॉक्‍टर गांठ होने पर हल्‍दी लगाने की सलाह भी देते हैं। गुनगुने पानी में हल्‍दी म‍िलाकर पेस्‍ट तैयार करें और बगल में लगा लें। इससे आपको आराम म‍िलेगा।
3. वैसे तो बगल में गांठ खुद ही ठीक हो जाती है पर अगर ये ज्‍यादा दर्द या पस भरी है तो आप डॉक्‍टर आपको एंटी-बैक्‍टीर‍ियल दवाएं दे सकते हैं।
4. बगल में गांठ होने पर डॉक्‍टर आपको पेनक‍िलर, क्रीम या वॉर्म कंप्रेसर या हीट पैक इस्‍तेमाल करने के ल‍िए कह सकते हैं।
5. अगर गांठ समय के साथ लगातार बढ़ रही है तो आपको डॉक्‍टर के पास जाना चाह‍िए, ये क‍िसी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं और डॉक्‍टर आपको उसी के मुताब‍िक दवा या इलाज देंगे।
6. बगल में गांठ होने पर डॉक्‍टर आपको एंटी-एलर्जी दवाएं दे सकते हैं और कुछ टेस्‍ट जैसे सीबीसी टेस्‍ट, बायोप्‍सी, मेमोग्राम आद‍ि करवाने के ल‍िए कह सकते हैं।
7. कुछ गांठ कैंसर के कारण होती है, उसमें डॉक्‍टर सर्जरी या कीमोथैरेपी करके गांठ या कैंसर का इलाज करते हैं।
8. बगल में गांठ होने पर आप नीम का पेस्‍ट लगा सकते हैं, नीम में एंटी-बैक्‍टीरि‍यल गुण होते हैं।


आर्मपिट लम्प या गांठ से कैसे बचें? (Tips to prevent armpit lump)



कुछ आसान ट‍िप्‍स हैं ज‍िनकी मदद से आप आर्मप‍िट में लम्‍प या गांठ की समस्‍या से बच सकते हैं-

1. बगल में गांठ न हो इसके लि‍ए आप साफ-सफाई का खास ख्‍याल रखें।
2. गर्मियों के द‍िनों में बगल में पसीना ज्‍यादा आता है तो आप द‍िन में दो बार नहा सकते हैं।
3. पसीना ज्‍यादा आने के कारण भी इंफेक्‍शन से गांठ बन जाती है इसलि‍ए आपको नमी भरे द‍िनों में द‍िन में दो या उससे ज्‍यादा बार कपड़े बदल लेने चाह‍िए।
4. बगल में ज्‍यादा परफ्यूम या ड‍ियो न लगाएं, इनमें मौजूद कैम‍िकल भी गांठ का कारण हो सकते हैं।
5. नहाते समय माइल्‍ड साबुन से आर्मप‍िट को साफ करें, गंदगी के कारण बगल में बैक्‍टीर‍िया पनपने लगते हैं।
6. अगर आपको गांठ की समस्‍या हो रही है तो साबुन बदलकर देखें, हो सकता है साबुन से एलर्जी हो। माइल्‍ड साबुन इस्‍तेमाल करें।
7. आर्मप‍िट में बाल आना कोई समस्‍या नहीं है इसल‍िए जरूरत न होने पर वैक्‍स या शेव न करें। इस कारण भी गांठ हो सकती है।
8. अगर आपको बगल के बाल हटाने हैं तो वैक्‍स या शेव करने बजाय बाल को ट्रिम कर लें, और कैंची को साफ करके इस्‍तेमाल करें।
9. आर्मप‍िट लम्‍प जब तक ठीक न हो जाए तब तक ढीले और कॉटन के कपड़े ही पहनें।

बगल में गांठ या लम्‍प क‍िसी भी उम्र या कोई भी जेंडर वाले व्‍यक्‍त‍ि को हो सकता है। मह‍िलाओं में बगल में गांठ होना ब्रेस्‍ट कैंसर का एक लक्षण भी माना जाता है इसलि‍ए आर्मप‍िट लम्‍प होने पर डॉक्‍टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info